मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में 29 जुलाई 2026 बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव वन्य जीव संरक्षण के लिये प्राप्त वाहनों का लोकार्पण एवं वन्य जीव संरक्षण गतिविधियों से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। […]

